Thursday, October 22, 2026Thu, 22 Oct 2026
Great Udaipur logo Great Udaipur Connecting Udaipur to Local Businesses & Services 3i Planet — Web Design Company in Udaipur
Latest

टिलोरा में नाथ चौहान परिवार का तृतीय स्नेह मिलन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न, सामाजिक सुधार और शिक्षा पर विशेष जोर

टिलोरा में नाथ चौहान परिवार का तृतीय स्नेह मिलन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न, सामाजिक सुधार और शिक्षा पर विशेष जोर

Udaipur / Tilora / 12 April 2026 – टिलोरा ग्राम में नाथ चौहान फलीचड़ा परिवार द्वारा आयोजित तृतीय स्नेह मिलन एवं पारिवारिक बैठक समारोह अत्यंत भव्य और सफल रूप से सम्पन्न हुआ। इस सफल आयोजन के लिए टिलोरा, नया तलाव, रेडिया खेड़ी एवं वाजमियां परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ आशापुरा के माल्यार्पण एवं वंदन के साथ की गई, जिससे पूरे आयोजन में श्रद्धा और सामाजिक एकता का वातावरण बना। इस अवसर पर राव साहब देवेन्द्र नाथ जी फ़लीचड़ा ने समाज की प्रमुख धरोहर, वंशावली एवं गौरवशाली इतिहास पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और विरासत से जुड़े रहने का संदेश दिया।

इस समारोह में नाथ चौहान समाज के 18 ठिकानों के ठाकुर साहब सहित 700 से अधिक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में समाज के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें विशेष रूप से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा क्षत्रिय संस्कारों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया गया।

अध्यक्ष गणपत नाथ जी (टिलोरा) ने सती माता मंदिर निर्माण से संबंधित प्रगति एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण हेतु प्रत्येक गांव से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी, जिससे समाज की आस्था और एकजुटता को और मजबूती मिले।

बैठक में समाज हित के लिए कई दूरदर्शी प्रस्ताव भी रखे गए, जिनमें प्रमुख रूप से:

• प्रतिभा सम्मान समारोह – 10वीं, 12वीं, सरकारी चयन एवं व्यवसाय में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों का सम्मान

• डिजिटल सदस्य निर्देशिका (Member Directory) तैयार करना

• बिजनेस डायरेक्टरी बनाना, जिससे समाज के व्यवसायों को बढ़ावा मिले

• सहयोग निधि (Sahyog Fund) का गठन

• नशामुक्त सामाजिक कार्यक्रम, पेरावणी प्रथा एवं मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण

• समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित करने पर बल

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष सहमति बनी कि आने वाले समय में समाज की नई पीढ़ी के लिए शिक्षा, संस्कार और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

अगला स्नेह मिलन काजीयावास, सेदरा एवं उलपुरा ठिकानों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा |

टिलोरा में आयोजित यह कार्यक्रम नाथ चौहान परिवार की एकता, जागरूकता और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Vikram Chouhan Web Designer

Written by

Vikram Chouhan Web Designer

Founder, 3i Planet & Udaipur Web Designer®

Vikram Chouhan is a web designer and developer from Udaipur, Rajasthan, and the founder of 3i Planet and Udaipur Web Designer®. With 11+ years of experience and 1000+ website and software projects delivered, he writes on Great Udaipur about local businesses, places to visit and digital growth in Udaipur.